Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के हेल्थ मॉडल को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान के गौरव बन चुके हमारे विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल को आज खुद ‘वेंटिलेटर’ पर ला दिया है।
यह बेहद शर्मनाक है कि भीषण गर्मी में मरीज घर से पंखे लाने को मजबूर हैं और RGHS का ₹2200 करोड़ का बकाया भुगतान न होने से इलाज ठप पड़ा है। हजारों फार्मासिस्टों की सेवाएँ समाप्त कर और करोड़ों के उपकरणों को कबाड़ बनाकर सरकार प्रदेश की जनता की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़ कर रही है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने ‘राइट टू हेल्थ’ के जरिए जो गारंटी दी थी, भाजपा ने उसे कुप्रबंधन की भेंट चढ़ा दिया है। जनता यह अन्याय देख रही है और वक्त आने पर इसका कड़ा जवाब देगी।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







