Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर 1200 रुपए की सब्सिडी पाने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV

Gehlot ने अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया, कहा- चिंता का विषय… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर से अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी 6 से 10 अगस्त तक दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अरावली क्षेत्र का दौरा कर पर्यावरण, खनन, जैव विविधता और भूमि उपयोग का जमीनी आकलन करेगी। यह अरावली के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है, परन्तु चिंता का विषय यह है कि आईसीएफआरई द्वारा 27 जून को पत्र भेजे जाने और दोबारा स्मरण कराए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक नोडल अधिकारी तक नियुक्त नहीं किया है जो निंदनीय है।

अशोक गहलोत ने कहा कि अरावली केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, थार के रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। यह प्रदेश के जल स्रोतों, वर्षा चक्र, वन्यजीवों और लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अरावली में अवैध खनन पूरी तरह रोकने और अरावली हिल्स के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का वादा किया था। आज स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी के दौरे तक के लिए सरकार प्रशासनिक तैयारी नहीं कर पाई।

अरावली बचेगी तो राजस्थान बचेगा

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि सरकार से आग्रह है कि तत्काल वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त कर कमेटी के समक्ष प्रदेश का पक्ष पूरी गंभीरता से रखे, जनसुनवाई में स्थानीय समुदायों, किसानों और पर्यावरणविदों की आवाज दर्ज हो एवं अवैध खनन पर ठोस कार्रवाई की जाए। अरावली बचेगी तो राजस्थान बचेगा।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News