Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर 1200 रुपए की सब्सिडी पाने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 04 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार, स्वास्थ्य, निवेश, नौकरी, प्रेम संबंध और यात्रा से जुड़े मामलों में भी दिन विशेष परिणाम लेकर आएगा।

यदि आप दिन की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल जरूर पढ़ें और जानें कि आपके लिए आज का दिन क्या खास संदेश लेकर आया है।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। आर्थिक रूप से आज कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना होगा। आज आपके साथी कार्य क्षेत्र में आपका साथ छोड़ कर सकते हैं, जिस कारण परेशानी महसूस होगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही डील आपकी सफल होगी। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा। आज आपके परिवार में मेहमानों का आगमन रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मिथुन

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज गिरावट महसूस होगी। व्यापारिक लोगों का आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक व्यय सोच विचार कर करें। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क

आज आपकी किसी बड़े कार्य में उलझन आ सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप इस स्थिति से निकलने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज बड़े आर्थिक जोखिम ना उठाएं। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहा मंदिर खत्म होगा। किसी लंबी यात्रा पर कार्य के सिलसिले में जा सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ा आर्थिक निवेश कर सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपका समानता ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आज पुराने मतभेद खत्म होंगे। प्रॉपर्टी विवाद सुलझने के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं।

तुला

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज दिन शानदार रहेगा। आज आप किसी बड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिवार में आज आप आपसी सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। इससे आपका कोई बड़ा कार्य पूरा होगा।

वृश्चिक

आज आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन मुनाफे से भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में आज आप सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा मतभेद खत्म होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग आज आपको प्राप्त होने वाला है। आज मित्रों के साथ किसी नए कार्य की योजना भी बनेगी। घर में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू कार्यों में आज आप इंटरेस्ट ले सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

मकर

आज का दिन आपका कामयाबी से भरा रहेगा। करियर के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका डिसीजन आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आज आपको बड़ा दायित्व मिल सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य को लेकर मन में चल रही प्लानिंग पूरी होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। हालांकि आज आपको कहीं से बड़ा कर्ज भी लेना पड़ सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरानी विवाद खत्म होंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहा प्रकरण खत्म होगा। व्यापारिक लोगों के लिए लाभ का योग है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश होगा। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आज मतभेद की स्थिति रहेगी। अधिकारियों के साथ कुछ बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

Trending News