Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों संकट को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि आने वाले समय में होने वाला सबसे बड़ा संकट यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का आ रहा है। भारत अधिकांश उर्वरकों का आयात करता है, जो अभी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जब उर्वरकों की आपूर्ति सामान्य होती थी, तब भी किसान लाइनों में लगने के लिए मजबूर होते थे। अब इस कमी से तो स्थिति भयावह होगी। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।
गहलोत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अभी से इस विषय पर किसानों को जागरूक करना चाहिए तथा ऐसी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिनमें कम से कम उर्वरकों की आवश्यकता हो। इस संकट की घड़ी में सरकार जनता को भ्रम में रखने की बजाय जितनी अधिक पारदर्शिता से काम करेगी, सभी को इस संकट में उतनी ही अधिक आसानी होगी।
PC: firstindia, deccanherald, hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







