Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब मामले में प्रकट की चिंता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और महाराष्ट्र के सीएम से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब मामले में प्रकट की चिंता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और महाराष्ट्र के सीएम से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने चूरू जिले के निवासी एवं आईआईटी बॉम्बे में अध्ययनरत छात्र सोहिल जाट की कैंपस हॉस्टल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस से संज्ञान लेने की अपील की है।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस संज्ञान लेवे। मेरे प्रदेश राजस्थान के चूरू जिले के निवासी एवं आईआईटी बॉम्बे में अध्ययनरत छात्र सोहिल जाट की कैंपस हॉस्टल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दु:खद, हृदयविदारक और चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आत्महत्या हैं,वहीं दिवंगत छात्र के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर अनैतिक दबाव और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में कहा कि आईआईटी प्रशासन द्वारा परिवार को सही जानकारी नहीं दी जा रही, सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए जा रहे है और तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा परिजनों को सभी तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और जांच से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।

विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए
बेनीवाल ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दिवंगत छात्र सोहिल को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

PC:ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News