Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फ्री राशन लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी | Parmarth TV US-Iran के बीच का 60 दिन का समझौता हुआ खत्म, ट्रंप ने अब इस देश को दे डाली है बमबारी की धमकी | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से कर दी है इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से कर दी है इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेशभर में आयोजित नसबंदी कैम्पों में चिकित्सा प्रोटोकॉल, सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि फलोदी जिला चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान नसबंदी का ऑपरेशन करवाने के बाद महिला संजू सोनी की वहां से बीकानेर रैफर करने के बाद इलाज के दौरान संजू की मृत्यु हो गई,उक्त महिला की मृत्यु नसबंदी ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय प्रोटोकॉल की अनदेखी एवं लापरवाही के कारण हुई है। यह घटना नसबंदी शिविरों में सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

बेनीवाल ने कहा कि नसबंदी ऑपरेशनों के दौरान,विशेषकर गांवों के अस्पतालों में किए जाने ऐसे ऑपरेशनो में अधिकतर स्थानों पर चिकित्सकीय प्रोटोकॉल की पालना भी नहीं की जाती है। मैंने मामले को लेकर बीकानेर जिला कलक्टर,रेंज आईजी बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता करके इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने व बीकानेर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर आंदोलनरत दिवंगत महिला के परिजनों की मांगों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करवाने को कहा है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

नसबंदी कैम्पों में चिकित्सा प्रोटोकॉल, सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए
बेनीवाल ने कहा कि मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग है कि प्रदेशभर में आयोजित नसबंदी कैम्पों में चिकित्सा प्रोटोकॉल, सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए। जिन मामलों में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया हो अथवा लापरवाही के कारण महिलाओं की मृत्यु हुई हो, उन सभी प्रकरणों की भी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

PC:ianslive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News