Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अनूपगढ़ में बीडीओ के खिलाफ आंदोलित सरपंचों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार ने एक मांग की है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबध में मंगलवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अनूपगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी द्वारा सरपंचों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर बीडीओ के खिलाफ सरपंच आंदोलित है।
दो सप्ताह से अधिक समय से सरपंच आंदोलित है, मगर प्रदेश की भाजपा सरकार सरपंचों के आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है और इससे आहत होकर कुछ सरपंच अभी पानी की टंकी पर भी चढ़े हुए है। मैंने इस मामले को लेकर जिला कलक्टर सहित राज्य सरकार के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है। सरकार इस मामले में संवेदनशील होकर आंदोलित सरपंचों के साथ तत्काल उच्च स्तरीय वार्ता करें |
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







