Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने नरेश मीणा से किया अनशन तोड़ने का आग्रह, भजनलाल सरकार के लिए बोल दी ये बात | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने नरेश मीणा से किया अनशन तोड़ने का आग्रह, भजनलाल सरकार के लिए बोल दी ये बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने झालावाड़ स्कूल त्रासदी में दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलित युवा नेता नरेश मीणा से अनशन तोड़ने का आग्रह किया है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा के अनशन को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है।

आरएलपी सांदन हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि झालावाड़ स्कूल त्रासदी में दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलित युवा नेता नरेश मीणा विगत कई दिनों से अनशन पर है और जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती है।

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैंने चिकित्सकों से नरेश मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद दूरभाष पर नरेश मीणा से बात करके उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया।

राजस्थान की सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई

बेनीवाल कहा कि विगत दिनों जब मैंने उनसे अस्पताल में जाकर मुलाकात की तब भी अनशन समाप्त करने को कहा, चूंकि राजस्थान की सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि प्रदेश का एक युवा नेता वाजिब मांगो को लेकर अनशन पर है ऐसे में मैंने उन्हें यह भी कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आप जैसे युवा नेताओं की जरूरत है इसलिए अनशन समाप्त करना आवश्यक है और अनशन समाप्त करने के बाद एक रूपरेखा बनाकर इस लड़ाई को और मजबूती से साथ मिलकर लड़ेंगे |

PC:deshbandhu

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News