Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV

Jaipur: आरएसी जवान ने लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत | Parmarth TV

Jaipur: आरएसी जवान ने लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज आरएसी जवान द्वारा अपने ही जीजा लेबर इंस्पेक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के अनुसार, जवान अजय ने इंस्पेक्टर शंकर लाल को बगरू थाना इलाके में आज सुबह 6.30 बजे गोलियां से भून डाला।

दोनों रिश्ते में साला-जीजा हैं। खबरों के अनुसार, इंस्पेक्टर शंकर लाल ने अजय की सगाई भी कराई थी, लेकिन रिश्ता टूट गया था। इसके बाद भी युवती उसे जेल भेजने की धमकी दिया करती थी। आरोप लगाया गया है कि युवती शंकर लाल के कहने पर आरोपी अजय को परेशान कर रही थी। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी अजय कटारिया (32) श्रीराम नगर, फुलेरा निवासी है। वह अभी आरएसी में 12वीं बटालियन में कार्यरत है।

आरोपी अजय आज सुबह बगरू में शंकर लाल के घर पहुंचा था।  मॉर्निंग वॉक से लौटे शंकर लाल पर अजय ने एसएलआर राइफल से करीब 7 राउंड फायर कर दिए। हत्या के बाद आरएसी जवान ने फुलेरा थाना में सरेंडर कर दिया।

इस कारण की हत्या

खबरों के अनुसार, आरएसी जवान अजय ने पुलिस को जानकारी दी कि शंकरलाल ने जिस युवती से उसकी सगाई कराई थी, उसका अन्य प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी कारण दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिस कारण दोनों में विवाद बढ़ गया।

अजय ने युवती को समझाने का भी प्रयास किया। युवती ने उससे बोला था कि शंकर लाल ने बात करने के लिए मना किया है। इसके बाद युवती से उसे फंसाने की धमकी भी दी थी। इसके लिए जवान शंकर लाल को जिम्मेदार मानता था। इसी कारण उसने डिप्रेशन में शंकर लाल की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

PC: hindi.news18 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News