Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक व्यक्ति द्वारा अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, राजधानी शहर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरी कॉलोनी में ये वारदात हुई है। यहां पर पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी ने चारों के सिर पर ब्लॉक की ईंट से वार कर हत्या कर दी। करधनी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को वारदात का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारण सामने आएंगे।
खबरों के अनुसार, करधनी थाना क्षेत्र के हाथोज स्थित स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के पास गोविंदपुरी कॉलोनी में हत्या की ये वारदात हुई है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की कथित तौर पर ब्लॉक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल झा
पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो गया। पुलिस को उसकी तलाश है। हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जा सकता है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







