Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,742 रुपए सस्ती हुई चांदी, इनते गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बोल दिया 'मिया' कहा- वो भारत की संस्कृति को नहीं समझते | Parmarth TV Mutual Funds: हर महीने 2000 रुपए की बचत से इतने महीने में तैयार हो जाएगा एक लाख रुपए का फंड | Parmarth TV ईरान से जारी जंग के बीच Trump ने किया बड़ा ऐलान, कहा- हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर… | Parmarth TV PM Modi ने पुतिन को भेंट की ये किताब, दोनों नेताओं के बीच… | Parmarth TV PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: ये प्रोसेस पूरा होने के बाद ही अकाउंट में आते हैं सब्सिडी के पैसे | Parmarth TV ब्रिक्स समिट के लिए भारत पहुंचे Putin, पीएम Modi के साथ एसयू-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस पर हो सकती है चर्चा | Parmarth TV BRICS Summit 2026: पुतिन के बाद 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे जिनपिंग, 25 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का पहुंचना हुआ शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV

National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान सहित देश के 15 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में राजस्थान के साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश आदि शामिल है। 
राजस्थान में आज मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और बदलते हवाओं के रुख से आज पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी  मौसम विभाग ने दी विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग और धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल से से 16 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 

इन जिलों के लिए जारी हुई है चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान में नमी बढ़ने की संभावना है। आज अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News