Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शिप्रापथ इलाके में दो मासूम बच्चियों की पानी के टैंक में डूबने से मौत की खबर सामने आई है।
खबरों के अनुसार, जगन्नाथपुरी सेकेंड क्षेत्र में मंगलवार को दोनों बच्चियां खेलते समय घर के पास निर्माणाधीन मकान के पानी से भरे टैंक में गिर गईं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां शाम करीब सवा 7 बजे खेलने के लिए घर से बाहर आई थी। करीब 15–20 मिनट बाद उनके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास ढूंढना शुरू किया।
काफी तलाशी के बाद पास ही में बन रहे मकान के पानी के टैंक के पास बच्चियों की चप्पलें परिजनों ने देखी। इसके बाद परिजनों ने जब टैंक में झांककर देखा तो बच्चियों की लाश ऊपर तैरती नजर आई है। इसके बाद परिजन ने दोनों बच्चियों को टैंक से निकालकर जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है हादसे का शिकार हुई बच्चियों के माता-पिता मूल रूप से यूपी और बिहार के रहने वाले हैं।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV






