Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे द्वारा अपने ही बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या करने का चौंकाने वाला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी 11 महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था। खबरों के अनुसार, हत्या का ये मामला राजधानी जयपुर के बनीपार्क इलाके के राम पार्क से सामने आया है। घटना आज सुबह 7 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि संत कंवर राम पार्क के पीछे सिंधी कॉलोनी निवासी- श्याम बगानी (65) की उसके छोटे भाई मुरली बगानी (58) ने हत्या कर दी।
श्याम सुबह घर से मंदिर जाने के लिए स्कूटी पर निकले थे। घर से तीन सौ मीटर दूर ही राम पार्क के सामने मुरली ने अपने भाई श्याम को रोककर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मुरली ने चाकू से हमला कर दिया। श्याम को एसएमएस हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







