Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV

Jaipur: जामडोली क्षेत्र में युवक की हत्या को लेकर डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची | Parmarth TV

Jaipur:  जामडोली क्षेत्र में युवक की हत्या को लेकर डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर के जामडोली क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की सरेआम 14 बार चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटरारा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है, और न ही सरकार का। भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था में बदमाश बेखौफ और बेलगाम होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जयपुर के जामडोली क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की सरेआम 14 बार चाकू घोंपकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के कमजोर शासन और नाकामी को दर्शाती है।

 प्रदेश में आए दिन ऐसी वारदातें ना सिर्फ प्रदेश की छवि को धूमिल कर रही है, बल्कि स्पष्ट संदेश दे रही है कि भाजपा के गुंडाराज में कोई सुरक्षित नहीं है।

जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक

वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपा नेताओं और उनके दबाव में काम करने वाले सरकारी कार्मिकों को यह नहीं भूलना चाहिए। बालोतरा में सरकारी कार्मिक द्वारा पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत से फोन पर की गई अभद्रता केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जनता की आवाज का अपमान है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  बेलगाम अफसरशाही लोकतांत्रिक ढांचे के लिए अच्छी नहीं है। जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। आशा है आप इस बेलगाम अफसरशाही पर लगाम लगाएंगे।

PC: instagram 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 


Parmarth TV

Trending News