Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Jaipur: दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू  | Parmarth TV

Jaipur:  दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू  | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर आज फिर से दो स्कलों को बम से उठाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, आज राजधानी के मानसरोवर स्थित स्प्रिंगफील्ड और शिवदासपुरा स्थित एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।

स्कूल प्रशासन की सूचना पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है। टीमों की ओर से स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। विद्याथिर्यों को अध्यापकों को घर भेजकर स्कूल खाली करवा लिए गए हैं।

खबरों के अनुसार, स्प्रिंगफील्ड स्कूल को आज सुबह 5:14 बजे बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजा गया था। इसके माध्यम से कहा गया है कि स्कूल में बम रखा गया है, जल्द ही फट जाएगा। सभी को दोपहर 2:30 बजे से पहले सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए।

जयपुर में पहले भी कई बार मिल चुकी हैं धमकियां
आपको बता दें कि इससे पहले 20 अगस्त को द पैलेस और एसएमएस स्कूल को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि इन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला था। आपको बता दें कि जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उठाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर बम से उठाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि यहां पर जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला था। धमकियों के कारण प्रशासन को बड़ी परेशािनयों का सामना करना पड़ता है।

PC:news18

Parmarth TV

Trending News