Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से अपहरण का प्रयास करने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सेंट्रल पार्क की पार्किंग से दो बदमाशों द्वारा 50 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता के अपहरण का प्रयास किया।
खबरों के अनुसार, दोनों बदमाश पिस्टल और चाकू लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता की मर्सिडीज कार में घुस गए और उन्हें जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसके बाद सीए ने चलती कार का गेट खोलकर सहायता के लिए शोर मचाया।
इसी दौरान कार चला रहे बदमाश का नियंत्रण बिगड़ने कार आगे चल रही बाइक से टकराकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। इसके बाद दोनों बदमाश कार से निकलकर फरार हो गए। एसीपी पूनम ने इस संबंध में जानकारी दी कि राजीव गुप्ता ने अशोक नगर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने मामले में स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।
राजीव गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि वह रोज सुबह करीब 6.30 बजे सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। आज सुबह 7.30 बजे वह घर जाने के लिए पार्क के गेट नंबर-4 से बाहर निकले। पार्किंग में कार का गेट खोलेने के दौरान एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछे की सीट पर बैठ गया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरे बदमाश ने उन्हें ड्राइविंग सीट से धक्का खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। फिर दोनों बदमाश कार में उन्हें लेकर आमेर की तरफ निकल गए।
PC: bhaskar.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







