Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने का खतरा मंडरा, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले कानून पर किए दस्तखत | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई | Parmarth TV Government Scheme: बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी, सरकार ने किया ऐलान, जाने किस तारीख से शुरू होगी योजना | Parmarth TV Donald Trump अब यूरोप को लेकर उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, ऐसा किया तो… | Parmarth TV LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV लंदन से ढाका जा रहे विमान में दो लोग आपस में भिड़े, एक-दूसरे को मारे घूंसे | Parmarth TV टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या कम हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6474 रुपए महंगी हुई चांदी, 1809 रुपए बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV

Jaipur: स्कूल का दौर करने पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को खदेड़ा | Parmarth TV

Jaipur: स्कूल का दौर करने पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को खदेड़ा | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक स्कूल का दौरा करने पहले कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। खबरों के अनुसार, जयपुर में सुबह बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों ग्रामीणों ने हमला कर खदेड़ दिया।इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया गया।

सीजेपी के दो सरकारी स्कूलों के दौरे के प्लान तहत कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। यहां पर लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले बाहर निकाला। इसके बाद सीजेपी के विरोध में नारे लगाते हुए सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कि हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे।

क्या राजस्थान में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है:सीजेपी
इस संबंध में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से भी बड़ा बयान आया है। पार्टी ने एक्स के माध्यम से कहा कि बेहतर स्कूलों की मांग करने पर सीजेपी की टीम पर हमला किया गया और मारपीट की गई।

राजस्थान पुलिस इस गुंडागर्दी को क्यों होने दे रही है? बीजेपी के गुंडे खुलेआम धमकियां दे रहे थे, राजस्थान पुलिस ने उन्हें नजरअंदाज किया और नतीजा यह हुआ। क्या राजस्थान में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है? एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि बीजेपी के गुंडों ने एक बार फिर हिंसा का सहारा लिया। कंवरपुरा, रामपुर में सरकारी स्कूल सालों से भैंसों के बाड़े में चल रहा है।

जब हमारी टीम ऑडिट के लिए वहां पहुंची तो बीजेपी के गुंडों ने हम पर हमला कर दिया। क्या बच्चों के पास सही क्लासरूम न होने से ज़्यादा बड़ा मुद्दा स्कूलों का ऑडिट करना है?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News