Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Jaipur Mayor Election: नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन, भाजपा ने पार्षदों को पुष्कर किया शिफ्ट | Parmarth TV

Jaipur Mayor Election: नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन, भाजपा ने पार्षदों को पुष्कर किया शिफ्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक महापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। आज नामांकन दाखिल करने का अन्तिम दिन है। महापौर पद के लिए होने वाले नामांकन से पहले चौंकाने वाली बात सामने आया है। बात ये है कि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार उतारने की रणनीति सामने आने के बाद जयपुर में अजमेर रोड पर एक रिसॉर्ट से मौजूद भाजपा पार्षदों को देर रात पुष्कर शिफ्ट कर दिया गया। खबरों के अनुसार, भाजपा की किलाबंदी में 84 पार्षद मौजूद होने की बात भी सामने आई है।

हालांकि महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन होने के कारण भाजपा ने कुछ पार्षदों को राजधानी जयपुर में ही रोक लिया है। माना जा रहा है कि जयपुर में रोके गए पार्षदों में महापौर पद के दावेदार और प्रस्तावक शामिल हैं। इस संबंध में अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पार्षदों  से महापौर को लेकर राय जानी। उन्होंने अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से भी पार्षदों से चर्चा की। आपको बता दें कि आज प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

शुक्रवार को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया
नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 21 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना 22 सितम्बर 2026 को कार्यालय समय के दौरान अपराह्न 3 बजे से पूर्व प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच नगर निगम मुख्यालय लालकोठी, जयपुर में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में मतदान होगा। शुक्रवार को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News