Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को नगर निगम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। परकोटे के वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व महापौर को कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता मेठी से हार झेलनी पड़ी है। सुनीता पिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं।
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आज गतगणना हो रही है। ज्यादातर वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। खबरों के अनुसार, जयपुर में भारतीय जनता पार्टी का एक बार फिर से दबदबा देखने को मिल रहा है। यहां पर 57 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है।
वहीं कांग्रेस के खाते में अभी तक 40 पर सीटें आ चुकी हैं। वहीं 11 सीटों पर पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिलेगा। जल्द ही बची हुई सीटों के भी परिणाम आने वाला है। इन परिणामों के आने के बाद लगभग साफ हो जाएगा कि जयपुर में अगर महापौर किस पार्टी से बनेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







