इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। ऐसे में आज भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की पुरानी कीमतों पर ही मिलेंगे। जयपुर में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत आज भी 945.50 रुपए है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,776.00 रुपए खर्च करने होंगे। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 942.00 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2747.50 रुपए देने होंगे। लम्बे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में एक सितंबर को इजाफा हुआ था।
घरेलू सिलेंडर की कीमत
मुंबई: 941.50 रुपए
कोलकाता: 968.00 रुपए
चेन्नई: 957.50 रुपए
बेंगलुरु: 944.50 रुपए
लखनऊ: 942.50 रुपए
नोएडा : 942.80 रुपए
वाराणसी: 943.10 रुपए
रांची: 999.50 रुपए
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
मुंबई: 2,701.00 रुपए
कोलकाता: 2,884.00 रुपए
चेन्नई: 2,916.50 रुपए
बेंगलुरु: 2,831.00 रुपए
लखनऊ: 2755.00 रुपए
नोएडा : 2760.00 रुपए
वाराणसी: 2757.00 रुपए
रांची: 2,933.00 रुपए
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







