Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Jaipur school accident: छात्रा अमायरा की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बेटी ने एक बच्चे को… | Parmarth TV

Jaipur school accident: छात्रा अमायरा की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बेटी ने एक बच्चे को… | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित नीरजा मोदी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की दर्दनाक मौत के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। अमायरा की दर्दनाक मौत से उसके माता-पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं। मृतक छात्रा के माता-पिता की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्कूल में उनकी बेटी के साथ बुलींग हो रही थी यानी दूसरे बच्चे उसे परेशान करते थे। अमायरा की मां ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

खबरों के अनुसार, अमायरा की मां शिवानी मीणा ने खुलासा किया कि बेटी को किस तरह के अपशब्द कहे जा रहे थे। शिवानी मीणा ने बताया कि हाल ही में 10 अक्टूबर को अमायरा ने एक बच्चे को हैलो बोला और उसने सबको कह दिया कि मेरी बेटी ने उसे आई लव यू कहा, पूरी कक्षा में यह बात फैल गई कि अमायरा ने लड़के को ऐसा कहा।

अमायरा को इससे बहुत दुख हुआ और उसने घर आकर यह बात बताई। हालांकि बाद में बच्चे ने सॉरी बोल दिया था, लेकिन बच्चे उसे बुली करते थे। शिवानी मीणा ने बताया कि अमायरा का नाम एक बच्चे के साथ जोड़ा जाता था जो उसे बहुत बुरा लगता था। इस संबंध में बेटी ने कई बार टीचर से इसकी शिकायत की थी।

स्कूल की चौथी मंज़िल से कूद गई थी अमायरा

आपको अमायरा नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। वायरल वीडियो के अनुसार, अमायरा 1 नवंबर को स्कूल की चौथी मंज़िल से कूद गई थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। अभी इस इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उसने ऐसा क्यों किया। शिक्षा विभाग भी इस संबंध में जांच कर रहा है।

PC: ndtv 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News