Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Jully का सीएम भजनलाल पर तंज, कहा- प्रदेश के मुखिया पूरी तरह से दिल्ली के ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित हैं | Parmarth TV

Jully का  सीएम भजनलाल पर तंज, कहा- प्रदेश के मुखिया पूरी तरह से दिल्ली के ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित हैं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए कि वर्ष 2023 के कानून को अब तक लागू क्यों नहीं किया गया? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तीन वर्ष पहले पारित किया गया था, फिर भी आज तक इसे लागू न करना सरकार की मंशा दर्शाता है। बिना जातिगत जनगणना के ओबीसी महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व से वंचित रखना उनके अधिकारों के साथ अन्याय है।

प्रदेश के मुखिया पूरी तरह से दिल्ली के ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित हैं। वहां से जो स्क्रिप्ट लिखकर दी जाती है, मुख्यमंत्री बिना अपना विवेक लगाए उसी को यहां दोहरा देते हैं। भाजपा के पास न नीति है, न नीयत, यह मैं कहना चाहूँगा।

आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान की बातें तो करते हैं, लेकिन सच्चाई अलग हैं। जिस पार्टी ने एक कद्दावर महिला नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दरकिनार कर दिया, वे आज महिला सम्मान की बात कर रहे हैं? क्या एक महिला मुख्यमंत्री की जगह खुद को थोपना ही भाजपा का असली महिला सम्मान है?

जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री राजस्थान में ‘पर्ची’ पढ़कर प्रदेशवासियों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। शायद मुख्यमंत्री को याद नहीं है कि वर्ष 2023 में यह बिल तो सर्वसम्मति से पास हो गया था, हाँ, लेकिन सरकार ने इसे लागू करने की नीयत नहीं दिखाई है। 2023 के कानून को अब तक क्यों अटकाया? भाजपा की नीयत सिर्फ राजनीतिक लाभ तक सीमित है।

भाजपा सरकार पिछले तीन वर्षों से कुंभकर्णी नींद क्यों सो रही थी?

जब साल 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था, तो भाजपा सरकार पिछले तीन वर्षों से कुंभकर्णी नींद क्यों सो रही थी? इसे अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया? हमारे नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार मांग कर रहे हैं कि आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। लेकिन भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसमें ‘परिसीमन’ और ‘जनगणना’ का पेच फंसा कर इसे अनिश्चितकाल के लिए अटका दिया है। यह महिलाओं के अधिकारों के साथ किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News