Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगर एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV

Kota में प्रसूताओं की मौत के मामले में सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, इन पर गिरी गाज | Parmarth TV

Kota में प्रसूताओं की मौत के मामले में सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, इन पर गिरी गाज | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के प्रकरण को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठा लया है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दिशा में अब भजनलाल सरकार ने दो चिकित्सकों और दो नर्सिंगकर्मियों को और निलंबित कर दिया है तथा जेके लोन अस्पताल तथा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन्हें कर दिया गया है निलंबित
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने प्रकरण के विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की। इसके बाद इलाज एवं पर्यवेक्षणीय लापरवाही सामने आने पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा के आचार्य डॉ. बद्रीलाल तथा सह आचार्य डॉ. खुशबू मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त जेके लोन अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी पिंकी खींची एवं न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी मीनाक्षी मीणा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इन्हें दिया गया है कारण बताओ नोटिस
प्रकरण में प्रशासनिक एवं पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी को निभाने में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा एवं न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा के अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News