Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV

Madan Rathore ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह… | Parmarth TV

Madan Rathore ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। मदन राठौड़ की ओर से गहलोत को संन्यास लेने की सलाह देने के बाद पूर्व सीएम ने पलटवार किया था । इसके जवाब में भाजपा नेता राठौड़ ने फिर गहलोत पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अब कहा कि मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह इसीलिए दी थी क्योंकि मुझे उनके बयानों से लगने लगा था कि उन पर उम्र का असर हो गया है, लेकिन ये सब पर लागू नहीं होता है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने इस संबंध में आगे कहा कि जो एक्टिव हैं, जिनका दिमाग अच्छे तरीके से काम कर रहा है, जिनका शरीर व्यवस्थित है और विवेकशील है, ऐसा इंसान 100 साल तक काम कर सकता है, लेकिन गहलोत साहब का शब्द चयन अब बिगड़ने लगा है।

इससे पहले राठौड़ ने कहा था कि गहलोत अभी वानप्रस्थ में हैं और 75 की उम्र पार करने के बाद तो संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है, अब उन्हें इंतजार छोड़ देना चाहिए। इस पर गहलोत ने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर राठौड़ भाजपा पर निशाना साधा था।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News