Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र निवासी एक शादीशुदा महिला ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
पीड़ित चाची ने इसका विरोध करने पर आरोपी द्वारा तमंचे की बट से वार कर घायल करने का भी आरोप लगाया है।मामले में एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दे दिया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह बेटे के साथ घर पर थी। इस दौरान भतीजा तमंचा लेकर घर में आ गया। इस दौरान भतीजनेउसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसका विरोध किया तो तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। उसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि इस संबंध में थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
PC:asbnewsindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







