Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV पेमेंट करने के लिए नहीं होगी क्यूआर कोड खोजने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत, आ गया है ये शानदार फीचर | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV BRICS Summit: दस साल बार एक साथ नजर आएंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग | Parmarth TV BRICS Summit 2026: मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच हुई पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा | Parmarth TV

Municipal body elections: आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थी केवल तीन दिन दाखिल कर सकेंगे नामांकन | Parmarth TV

Municipal body elections: आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थी  केवल तीन दिन दाखिल कर सकेंगे नामांकन | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक राज्य-एक चुनाव के सिद्धांत के अनुरूप जयपुर जिले के नगरीय निकायों के आम चुनाव दो चरणों में कराने का ऐलान किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल संदेश नायक ने बताया कि सदस्य पद के लिए लोक सूचना 27 अगस्त तथा नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त है। इसी प्रकार नामांकन पत्रों की सवींक्षा 1 सितंबर को एवं अभ्यर्थिता वापस लेने की अन्तिम तिथि 3 सितंबर अपराह्न 3:00 बजे तक है। निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 04 सितम्बर को किया जाएगा। 

संदेश नायक ने बताया कि प्रथम चरण में नगर परिषद एवं नगर पालिका के सदस्यों के लिए मतदान 9 सितम्बर को तथा द्वितीय चरण में नगर निगम के सदस्यों के लिए 11 सितम्बर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 14 सितम्बर को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में की जाएगी। अभ्यर्थी 27,29 एवं 31 अगस्त 2026 को  प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहाँ पर नामांकन  पत्र प्रस्तुत कर सकेंगें। इस निर्वाचन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा।  

19 नगरीय निकायों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता दर्ज 
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जयपुर जिले के नगर निगम सहित कुल 19 नगरीय निकायों में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 14 लाख 63 हजार 1 पुरुष, 13 लाख 61 हजार 949 महिला एवं 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं जिनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 649 महिला एवं 92 ट्रांसजेंडर, वहीं चौमूं नगर परिषद में 53,182  एवं शाहपुरा नगर परिषद में 64,106 मतदाता हैं। नगरपालिकाओं में बगरू में 23,254, बस्सी में 20,785, चाकसू में 30,250, दूदू में 15,316 , जमवारामगढ़ में 19,975 , जोबनेर में 9,036, कालाडेरा में 10,674 , कानोता में 9,322, खेजरोली में 15,152, किशनगढ़ रेनवाल में 23,905, मनोहरपुर में 20,065, नरायना में 13,142 , फागी में 11,757, फुलेरा में 19,093, सांभर में 17,733, तथा वाटिका में 15,178 मतदाता हैं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News