2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में गोचर करते ही शनि-शुक्र का अशुभ षडाष्टक योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए इस अवधि में मेष, सिंह और वृश्चिक …और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 01:12:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 01:12:29 PM (IST)
HighLights
- 2 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे
- मीन राशि में शनि के साथ उनका अशुभ षडाष्टक योग बनेगा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 2 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के दौरान मीन राशि में मौजूद शनिदेव के साथ शुक्र का षडाष्टक योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक योग को अशुभ योगों में गिना जाता है, जिसमें शनि शुक्र से छठे भाव में और शुक्र शनि से आठवें भाव में स्थित होंगे।
इस अशुभ योग के कारण विशेष रूप से मेष, सिंह और वृश्चिक राशि को फर्क पड़ेगा। इन लोगों को करियर, आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
3 राशियों पर षडाष्टक योग का प्रभाव और बचाव के उपाय
1. मेष राशि (Aries)
- करियर- व्यापार: कार्यक्षेत्र में काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, अन्यथा छवि खराब हो सकती है। सहकर्मियों के साथ मतभेद या अनबन की स्थिति बन सकती है।
- पारिवारिक जीवन: बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।
- स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन या विशेष रूप से सोमवार को शिव मंत्रों का जप करें।
2. सिंह राशि (Leo)
- करियर-व्यापार: बने-बनाए काम अचानक अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर टालने की गलती न करें और ऑफिस की राजनीति (Office Politics) से पूरी तरह दूर रहें।
- स्वास्थ्य: गले में इन्फेक्शन और हड्डियों में दर्द से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- ज्योतिषीय उपाय: शनिवार के दिन काले तिल या काले वस्त्रों का दान करें।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
- करियर- आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें। कारोबारी बड़ी डील करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।
- स्वास्थ्य: पेट खराब होना और जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है।
- ज्योतिषीय उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(नोट: यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं, पंचांग और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।)
यह भी पढ़ें- क्या है ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का ‘ज्योतिषीय राज’… वायरल वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने बताए ग्रह-नक्षत्रों के खास संयोग







