Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV

OMR शीट घोटाले को लेकर जूली ने राजेन्द्र राठौड़ पर साधा निशाना, कहा- इतनी हड़बड़ाहट… | Parmarth TV

OMR शीट घोटाले को लेकर जूली ने राजेन्द्र राठौड़ पर साधा निशाना, कहा- इतनी हड़बड़ाहट… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में ओएमआर शीट घोटाले का खुलासा होने पर राजनीतिक घमासान मच गया है। राजेन्द्र राठौड़ द्वारा पूर्व सीएम गहलोत पर निशाना साधने के बाद टीकाराम जूली ने पलटवार कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष को निशाने पर लिया है।

टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजेन्द्र राठौड़ जी, इतनी हड़बड़ाहट क्यों? एसओजी से पहले आप जज क्यों बन रहे हैं? अभी तो एसओजी ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है, जांच चल रही है। आपने पहले ही उन्हें 2024 और 2025 के लिए ‘क्लीन चिट’ देकर यह साबित करने की कोशिश क्यों की कि पिछले दो साल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई? यह डर किस बात का है? कहीं इसलिए तो नहीं कि इन “दागी कर्मचारियों” की 2024-25 की काली करतूतें बाहर आईं तो आंच आपकी सरकार तक पहुंचेगी? आप आरोपियों के वकील क्यों बन गए?

जूली ने आगे कहा कि राठौड़ साहब, तथ्य अपनी सुविधानुसार मत चुनिए। जिन तत्कालीन अध्यक्ष और उनके कार्यकाल में शुरू हुए ‘9 साल के खेल’ का आप जिक्र कर रहे हैं, उन जाटावत की नियुक्ति 24 फरवरी 2018 को आपकी ही भाजपा सरकार (वसुंधरा राजे जी के कार्यकाल) में हुई थी। यह ‘विषबेल’ आपकी ही रोपी हुई है, जिसे हमारी सरकार ने हटाने का काम किया।

जूली ने कहा कि आप 2013-18 की अपनी सरकार का इतिहास मत भूलिए। उस समय पेपर लीक होने पर भी आप पेपर रद्द करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे, माननीय न्यायालय की फटकार के बाद आपको शर्मिंदगी में निर्णय लेने पड़ते थे। इसके विपरीत, हमारी कांग्रेस सरकार ने आरपीएससी सदस्य सहित 250 से अधिक लोगों को जेल भेजकर और संपत्तियां कुर्क कर नजीर पेश की थी।

2024-25 की सभी परीक्षाओं की जांच की मांग का समर्थन कीजिये
इधर-उधर की बातें करने की बजाय यह बताइये- जो कर्मचारी 9 साल से फर्जीवाड़ा कर रहे थे, वे पिछले 2 साल से आपकी “डबल इंजन” सरकार की नाक के नीचे कैसे टिके रहे? अगर आपकी नीयत साफ है, तो बचाव करना बंद कीजिए और 2024-25 की सभी परीक्षाओं की जांच की मांग का समर्थन कीजिये।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News