Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Punjab के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जयश्री पेरीवाल स्कूल के तीन छात्रों की मानवीय पहल | Parmarth TV

Punjab के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जयश्री पेरीवाल स्कूल के तीन छात्रों की मानवीय पहल | Parmarth TV

Parmarth TV

-विहान लुनिया, आरुष मोदी और आरव फौजदार ने शुरू किया मिशन राहत 

-जयपुर में चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र शुरू

जयपुर। पंजाब में आई भयानक बाढ़ से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राज्य में भीषण बाढ़ के कारण अब तक 48 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 1.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों परिवार प्रभावित हैं। इस कठिन घड़ी में जहां सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, वहीं कुछ नन्हें बच्चे भी आगे आकर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं। जयपुर की जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल के तीन छात्रों ने अब पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए एक मानवीय पहल शुरू की है। जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल के विहान लुनिया, आरुष मोदी और आरव फौजदार ने मिलकर मिशन राहत की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक मदद और उम्मीद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।


छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग देना और समाज को यह संदेश देना है कि छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। स्थानीय लोग इनकी पहल को सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी मिशन राहत को समर्थन मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पीड़ितों की मदद करेंगे बल्कि समाज को भी एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। छात्रों ने अपना अभियान रविवार से शुरू कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने जयपुर में चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र स्थापित कर दिए है। तीनों छात्रों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सहायता देने की अपील की है। 

राहत सामग्री संग्रहण केंद्र

-टावर 5, अपार्टमेंट 302, रंगोली ग्रीन्स अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।

 -जी18, केडिया ऑक्सीजन अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।

– बी-21, यशोदा पथ, श्याम नगर।

– होटल बेलाविस्टा, 124,श्री विहार कॉलोनी, चौथा एवेन्यू, क्लार्क्स आमेर होटल के पीछे, जेएलएन मार्ग ।

 


Parmarth TV

Trending News