Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर आज सीएम भजनलाल करने वाले हैं ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर आज सीएम भजनलाल करने वाले हैं ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये कार्यक्रम आज दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम घायल वन्यजीवों के रेस्क्यू को सुदृढ़ बनाने हेतु आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री वनकर्मियों द्वारा वनों के प्रभावी दौरे एवं वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 460 मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस दौरान राजस्थान राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण (SEIAA) की वेबसाइट का उद्घाटन किया जाएगा। वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं प्रादेशिक वन क्षेत्रों में वृद्धि के लिए कोटा, बारां, पाली, सिरोही, चुरू, मुकुन्दरा तथा अजमेर के प्रोजेक्ट क्षेत्रों में प्रे-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर का शुभारंभ भी किया जाएगा।

वहीं बैरक/वन चौकियों/क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालयों (आवास सहित) का उद्घाटन एवं नवीन पौधाशालाओं का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

शाहपुरा स्थित 'अटल वन' का उद्घाटन किया जाएगा
इस अवसर पर शाहपुरा स्थित 'अटल वन' का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही साथ 'एक पेड़ मां के नाम' कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 'वृक्षमित्रों (वनमित्रों)' को पेट्रोलिंग किट का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन परियोजना (CRESEP) के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद् एवं परियोजना के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही वन प्रबंधन एवं प्रबोधन के लिए “डिजीवन” डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC-3 एवं PoC-4) को भी लाइव किया जाएगा।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News