Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Rajasthan: आधा रात को भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, 17 आईपीएस अधिकारियों के कर दिए तबादले, 7 जिलों के एसपी बदले | Parmarth TV

Rajasthan: आधा रात को भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, 17 आईपीएस अधिकारियों के कर दिए तबादले, 7 जिलों के एसपी बदले | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने मंगलवार आधी रात को बड़ा कदम उठाते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदल डाले हैं। सरकार ने चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा एसपी बदले हैं। वहीं सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त कर दिया है।

सरकार ने दो आईपीएस का 3 महीने में ही ट्रांसफर कर दिया है। अधिकारी कालूराम रावत और हरेंद्र महावर का इससे पहले 23 फरवरी को ट्रांसफर किया गया था, जिन्हें अब 3 महीने बाद फिर नई जगह भेजा गया है। वहीं पीयूष दीक्षित को 19 मार्च को ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया था, उन्हें केवल दो महीने के अंदर ही वहां से हटाकर अब दौसा का नया एसी नियुक्त कर दिया है।

वहीं एटीएस में एसपी ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन के एसपी बनाया गया है। डीडवाना-कुचामन एसपी रिचा तोमर को दिल्ली में आरएसी की 11वीं बटालियन के कमांडेंट के पद नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार मीणा को एसपी टोंक से एसपी भरतपुर और पीयूष दीक्षित को एसपी, एसीबी जयपुर से एसपी दौसा के पद नियुक्ति दी गई है।

रोशन मीणा को एसपी नागौर से एसपी टोंक के पद पर भेजा
सागर को एसपी दौसा से एसपी भीलवाड़ा, रोशन मीणा को एसपी नागौर से एसपी टोंक के पद पर भेजा गया है। मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ एसपी के पद से जयपुर में एटीएस का एसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह धर्मेंद्र सिंह चित्तौड़गढ़ के नए एसपी होंगे, जिन्हें भीलवाड़ा से स्थानांतरित किया गया है। धर्मेंद्र सिंह के जाने के बाद भीलवाड़ा में एसपी का पद संभाल रहे सागर इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महानिदेशक डॉ. हवा सिंह घुमारिया को सिविल राइट्स और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के अतिरिक्त महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News