Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। यहां पर लम्बे समय से बम की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर से प्रदेश में बम की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, आज प्रदेश के कई शहरों में पासपोर्ट कार्यालयों को बम धमाकों में उड़ाने की धमकी दी गई।
आज प्रदेश के कोटा, सीकर, जोधपुर और बीकानेर में पासपोर्ट ऑफिसों में बम होने की धमकी दी गई। सूचना के बाद इन सभी जगहों पर प्रशासन और आमजन के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंच सुरक्षा की जांच की। खबरों के अनुसार, सीकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी राजधानी जयपुर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में भेजी गई।
यहां पर एक ईमेल के माध्यम से सीकर पासपोर्ट कार्यालय में बम होने की धमकी मिली थी। जानकारी मिलने पर सीकर में फतेहपुर रोड पर स्क्वायर मॉल की बिल्डिंग में स्थित पासपोर्ट ऑफिस और इसके आस-पास लोगों में दशहत फैल गई। पुलिस ने यहां से लोगों को हटाया।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







