Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Rajasthan: इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने जारी कर दी है अधिसूचना | Parmarth TV

Rajasthan: इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने जारी कर दी है अधिसूचना | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 जनवरी से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा विधानसभा का पंचम अधिवेशन
लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026—27 ​ बजट भी प्रस्तुत होगा। वासुदेव देवनानी ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में राज्य सरकार द्वारा राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा।

सत्र में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे।

पंचम अधिवेशन से पूर्व बुलाई जाएगी विधान सभा में सर्वदलीय बैठक
वासुदेव देवनानी विधान सभा के पंचम अधिवेशन से पूर्व विधान सभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलाएगे। राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है। विधानसभा के इतिहास में यह महत्वपूर्ण नवाचार है। गौरलतब है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से जनता से बजट बनाने की तैयारियों के लिए सुझाव मांग रहे हैं। इसी के तहत जिलेवार तरीके से विधायकों और नेताओं के साथ बैठक का दौर भी जारी है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News