Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। लम्बे समय बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। अब इस पद की जिम्मेदारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू को दी गई है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आज डीपीजी साहू की नियुक्ति आरपीएससी के अध्यक्ष पद पर कर दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुका है।
वहीं उत्कल रंजन साहू का डीजीपी पद से वीआरएस भी मंजूर हो गया है। अब प्रदेश को जल्द ही नया डीपीपी मिलेगा। इस पद के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रही हैं। इसमें संजय अग्रवाल और राजीव शर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। खबरों के अनुसार, डीजीपी पद के पैनल के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजे जा चुके हैं।
खबरों के अनुसार, दो दिन पहले ही यूपीएससी को 10 सीनियर आईपीएस के नामों की सूची भिजवाई जा चुकी है। इस सूची में राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, राजीव निर्माण, अनिल पालीवाल, गोविंद गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव सहित कुछ अन्य नाम हैं। यूपीएसी द्वारा इसमें से शीर्ष तीन नाम सरकार को भेजने जाने के बाद किसी एक को नया डीजीपी बनाया जाएगा।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







