Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अब जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़ कर सभी निकायों में मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 7 नगर निगमों में मेयर, 47 नगर परिषदों में सभापति और 251 नगरपालिकाओं में नगरपालिका अध्यक्ष के पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रदेश के निकायों में आज सुबह 10:30 बजे से लेकर कल दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। 17 सितंबर को नामांकनों की जांच होने के बाद 18 सितंबर को 3 बजे तक नाम वापसी लिया जा सकेगा। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में 10 बूथों पर कल रिपोलिंग होगी। इसके बाद 17 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
PC: thesootr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







