इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज देश के डेढ़ दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में राजस्थान के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
वहीं राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। आज पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता हैद्ध मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही करौली, दौसा, भरतपुर, टोंक, पाली, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, कोटा, चूरू, धौलपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
दक्षिण राजस्थान में देखने को मिलेगा ज्यादा प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों में दक्षिण राजस्थान के जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा बलदाव देखने को मिल सकता है। आज और कल पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के दौर बना रहने की संभावना है। अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर , भीलवाड़ा, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
PC: khabarfast
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







