Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan : गर्मी ने लोगों को किया घरों में कैद, पारा 46 डिग्री के भी पार… | Parmarth TV

Rajasthan : गर्मी ने लोगों को किया घरों में कैद, पारा 46 डिग्री के भी पार… | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकतर इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। अहले सुबह ही सूर्य आग बरसाना शुरू कर देता है और देर शाम तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलती है। गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि लोग अपने घरों के बाहर निकालने के पहले भी कई बार सोच रहे हैं। अलग-अलग जिलों में तापमान की बात करें तो पिलानी में सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके बाद चूरू में भी 46 डिग्री और बीकानेर में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र का मानना है कि अगले चार-पांच दिनों तक बीकानेर जोधपुर शेखावाटी के कुछ इलाकों में हीट वेव का दौर जारी रहेगा। वहीं दूसरे जिलों में भी उम्मस से भरी गर्मी के होने का अनुमान है। इधर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के लिए मौसम केंद्र का मानना है कि आने वाले तीन से चार दिन धूल से भरी हुई हवाओं के चलने की संभावना है। बीकानेर में तो आंधी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूली बच्चों को गर्मी की छुट्टी का इंतजार

गर्मी के बढ़ते पर को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर स्कूल कॉलेजों को भी बंद किया जा सकता है। बता दें कि पहले से ही स्कूल कॉलेज के समय में बदलाव किया जा चुका है। ज्यादातर प्राइवेट स्कूल 20 से 24 मई के बीच गर्मी छुट्टी देने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अब तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में गर्मी की छुट्टी के लिए सरकारी आदेश भी आ सकता है।

PC : abpnews

Parmarth TV

Trending News