Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने भजनलाल को लेकर कही बड़ी बात, कहा-आप भजन करते हो अच्छी बात है…  | Parmarth TV

Rajasthan: गहलोत ने भजनलाल को लेकर कही बड़ी बात, कहा-आप भजन करते हो अच्छी बात है…  | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने ये बात नीम का थाना, सीकर में कही है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी आप ले आओगे नीम का थाना में भी, उस दिन मैं आपको आ के खुद माला पहनाऊंगा, आप लगे रहो, लगे रहो मुन्नाभाई की तरह, लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह, मैं कह रहा हूं कि भजनलाल जी आप भजन करते हो अच्छी बात है ,आपको मंदिर जाना अच्छा लगता है, हमें भी अच्छा लगता है पर आप भजन करने के साथ में संकल्प कर लो कि मैं पानी लेके आऊंगा यमुना का। तब जाके मैं मानूंगा ,पानी लाओगे, मैं आऊंगा मुख्यमंत्री निवास पर आपको माला पहनाऊंगा।

वहीं पूर्व सीएम ने सीकर को लेकर कहा कि जिला बना दिया आपका, संभाग बना दिया सीकर को, हमारे डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष हैं उनकी मांग थी, मैंने कहा उस समय, ठीक कहा सुरेश जी ने, मैंने कहा तुम मांगते मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा। अब संभाग खत्म कर दिया, जिला खत्म कर दिया। अरे कुछ बनाना सीखो, बिगाडऩा मत सीखो।

उनको फैसला करना ही पड़ेगा, आप निश्चिंत रहो कोई कहने की आवश्यकता नहीं है
देखिए सरकार बनेगी और जब सरकार बनेगी तो मान के चलो सरकार कांग्रेस की जो बनेगी उस वक्त में ये तो स्वाभाविक है जो स्वयं सुरेश मोदी जी कह रहे हैं कि हमारी पार्टी की सरकार बनेगी तो हमारी पार्टी के जो नेता हैं, कैबिनेट होगी वो फैसला चाहे मुख्यमंत्री कोई हो उनको करना पड़ेगा कि जो पहले जिले समाप्त कर दिए हैं या नगरपालिका का परिषद से पालिका बना दिया है , जो भी कर दिया है वो तमाम काम जो हैं उनको फैसला करना ही पड़ेगा, आप निश्चिंत रहो कोई कहने की आवश्यकता नहीं है।

PC: X

Parmarth TV

Trending News