Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही में दिल्ली के दौरे से लौटे हैं और उसके पहले देश के गृहमंत्री शाह राजस्थान के दौर पर आए थे। यहां उन्होंने सीमा क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर एरिया का गृह मंत्री ने निरीक्षण किया था। शाह के दौरे के बाद भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर गए तो उनकी मीटिंग राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ हुई।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब इस बैठक के बाद राजस्थान में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा की गई है। बैठक में नशे के कारोबार और तस्करी पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए हैं।
खबरों की माने तो बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिसमें अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों, काली फिल्म लगे वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
pc- news18 hindi
Parmarth TV







