Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत आ गई है भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने कर दिया है नई पार्टी बनाने का ऐलान, ये निर्णय भी लिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और आईटी में रही बिकवाली – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से सरकार महिला को देती हैं 5 हजार रुपए | Parmarth TV Putin ने भारत को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Tamil Nadu: अन्नामलाई का भाजपा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा, जल्द ही हो सकता है बड़ा ऐलान | Parmarth TV नहीं होंगे लोन महंगे, ईएमआई नहीं बढ़ेगी, RBI ने ले लिया है ये बड़ा फैसला | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, चेक कर लें अपने शहर की रेट | Parmarth TV सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने केन्द्र सरकार पर लगाया ये आरोप, कहा-अगर प्रधानमंत्री को… | Parmarth TV

एक पत्थर से बना पूरा मंदिर, मंदसौर के धर्मराजेश्वर की कहानी; जो नई टेक्नोलॉजी को भी देता है चुनौती

मध्य प्रदेश में मंदसौर के शामगढ़ तहसील के चंदवासा गांव के पास स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर आठवीं शताब्दी की एकाश्म शैली का अद्भुत नमूना है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 08:51:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 09:04:02 AM (IST)

एक पत्थर से बना पूरा मंदिर, मंदसौर के धर्मराजेश्वर की कहानी; जो नई टेक्नोलॉजी को भी देता है चुनौती
मंदसौर जिले में चंदवासा के पास एक ही चट्टान को तराशकर बनाया गया धर्मराजेश्वर मंदिर।

HighLights

  1. नौ मीटर गहरी चट्टान ऊपर से नीचे तराशी, बिना जोड़ के बना एकाश्म धर्मराजेश्वर मंदिर
  2. 1415 वर्गमीटर परिसर में सात छोटे मंदिर, 200 गुफाएं और महाशिवरात्रि पर लगता है मेला
  3. जमीन के भीतर बने होने के बावजूद सूर्य की पहली किरण गर्भगृह तक पहुंचती है

आलोक शर्मा, नईदुनिया मंदसौर। महाराष्ट्र के अजंता-एलोरा स्थित कैलाश मंदिर की ख्याति देश-दुनिया में है, लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर आज भी अपेक्षित पहचान का इंतजार कर रहा है। शामगढ़ तहसील के चंदवासा गांव के समीप स्थित यह मंदिर अपनी निर्माण शैली, स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताओं के कारण किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

इसकी तुलना एलोरा के कैलाश मंदिर से की जाती है, क्योंकि यह भी एकाश्म (मोनोलिथिक) शैली में निर्मित है। करीब आठवीं शताब्दी में निर्मित धर्मराजेश्वर मंदिर को नौ मीटर गहरी चट्टान को ऊपर से नीचे की ओर तराशकर बनाया गया है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके निर्माण में कहीं भी किसी प्रकार का जोड़ नहीं है।

मंदिर को लेकर रोचक किंवदंती

पूरा मंदिर एक ही विशाल शिला को काटकर तैयार किया गया है। सामान्य तौर पर किसी भी भवन या मंदिर का निर्माण नींव से शुरू होता है, लेकिन धर्मराजेश्वर मंदिर इसके ठीक विपरीत ऊपर से नीचे की ओर तराशा गया है। यही कारण है कि यह मंदिर आज भी आधुनिक इंजीनियरिंग और स्थापत्य कला के विशेषज्ञों के लिए शोध का विषय बना हुआ है। मंदिर को लेकर एक रोचक किंवदंती भी प्रचलित है।

मान्यता है कि पांडव पुत्र भीमसेन ने अज्ञातवास के दौरान इसे एक ही रात में बनाने का संकल्प लिया था। कहा जाता है कि चंबल नदी से विवाह प्रस्ताव स्वीकार कराने के लिए यह शर्त रखी गई थी कि यदि प्रातः चार बजे से पहले मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा तो प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाएगा। किंतु निर्माण पूरा होने से पहले ही मुर्गे के बोलने से रात समाप्त मान ली गई और भीमसेन शर्त हार गए।

naidunia_image

धर्मराजेश्‍वर क्षेत्र में स्थित बौद्ध गुफाएं।

जमीन के अंदर होने के बावजूद पहुंचती है सूर्य की पहली किरण

धर्मराजेश्वर मंदिर परिसर लगभग 1415 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां एक बड़े मंदिर के अलावा सात छोटे मंदिर भी हैं। परिसर में अनेक आकर्षक शिल्पकृतियां और नक्काशी देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु और भगवान शिव का दिव्य मिलन होता है। महाशिवरात्रि पर यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंदिर की एक और विशेषता यह है कि जमीन के भीतर बने होने के बावजूद सूर्य की पहली किरण गर्भगृह तक पहुंचती है। धर्मराजेश्वर क्षेत्र केवल मंदिर तक सीमित नहीं है। यहां 200 छोटी-बड़ी गुफाएं भी मौजूद हैं।

धर्मराजेश्वर मंदिर की खास बातें

  • आठवीं शताब्दी में निर्मित मंदिर
  • नौ मीटर गहरी चट्टान को ऊपर से नीचे तराशा गया
  • परिसर में सात छोटे व एक बड़ा मंदिर
  • पहली सूर्य किरण सीधे गर्भगृह में पहुंचती है
  • महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला

यह भी जानें

  • स्थान : चंदवासा, तहसील शामगढ़, जिला मंदसौर
  • शैली : एकाश्म (मोनोलिथिक) स्थापत्य प्रमुख
  • आकर्षण : मंदिर, बौद्ध गुफाएं, गांधीसागर जल पर्यटन धार्मिक
  • मान्यता : यहां रात्रि विश्राम से मोक्ष की प्राप्ति होती है

Trending News