Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: गोविंद राम मेघवाल पर हमले के प्रयास को लेकर गहलोत ने दे दिया है ये बड़ा बयान | Parmarth TV

Rajasthan: गोविंद राम मेघवाल पर हमले के प्रयास को लेकर गहलोत ने दे दिया है ये बड़ा बयान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद राम मेघवाल के ऊपर जालोर में हमले के प्रयास को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंदराम मेघवाल के ऊपर जालोर में हमले का प्रयास राजस्थान में बढ़ती अराजकता की निशानी है।

राजस्थान में इस तरह की हरकतें पहले नहीं होती थीं, लेकिन अब बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि जब एक पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो कौन अब इस प्रदेश में सुरक्षित है। मैंने जालौर एसपी से इस घटनाक्रम की गंभीरता से जांच करने के संबंध में बात की है। पुलिस को पता लगाना चाहिए कि इस घटनाक्रम के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं है।

माफियाओं का गढ़ बन चुके राजस्थान में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं

वहीं इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि जालोर में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी रुकवाकर उन पर हमले का प्रयास और उनके ड्राइवर से मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। माफियाओं का गढ़ बन चुके राजस्थान में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में सांसद राजकुमार रोत को धमकी मिली, इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बार-बार धमकियाँ मिल चुकी हैं।

यह घटनाएँ साफ दर्शाती हैं कि राजस्थान में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है, और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण आपराधिक तत्व खुलेआम नेताओं पर हमले और धमकियों का दुस्साहस कर रहे हैं। आज जब देश के गृह मंत्री अमित शाह राजधानी में पधारे हैं तो मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि वे इन घटनाओं पर संज्ञान लें, प्रदेश में बढ़ते अपराध और माफियाराज के आँकड़ों पर भी एक बार देखें।

PC: hindi.financialexpress

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News