Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV

Rajasthan: जूली ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, इस घटना को सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया | Parmarth TV

Rajasthan: जूली ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, इस घटना को सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पुलिस द्वारा तिजारा में महिला के साथ मारपीट करने की घटना की निंदा की है। कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तिजारा की इस घटना को सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। इस संबंध में जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि तिजारा में एक महिला के साथ मारपीट करना, जबरन हिरासत में लेना और विरोध करने पर उनके पुत्र को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय गरिमा पर प्रहार है।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण में विफल होकर अब निर्दोष आमजन पर दमनात्मक रवैया अपना रही है। बिना महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति के किसी महिला की गिरफ्तारी न सिर्फ कानून की अवहेलना है, बल्कि यह सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

ये है मामला
खबरों के अनुसार, अलवर के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खेत में काम कर रही महिला और बच्चों के साथ चार पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। हैरानी तो उस समय हुई जब बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को पुलिस कर्मी जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। इस बात से नाराज होकर खेतों में काम करने वाले लोगों ने जमा होकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

PC:aninews

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News