Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: दिवाली से पहले सीएम भजनलाल ने दी राज्य कार्मिकों को बड़ी सौगात, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: दिवाली से पहले सीएम भजनलाल ने दी राज्य कार्मिकों को बड़ी सौगात, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपों के त्योहार दिवाली से पहले राज्य कार्मिकों को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार के बाद अब सीएम भजनलाल ने भी राज्य कार्मिकों के महंगाई भत्ते में भी 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। ये राज्य कार्मिकों और पेंशनर्स के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2025 से 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कार्मिक एवं 4.40 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

तीन माह की राशि सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी

राज्य कार्मिकों को आगामी नवम्बर में देय अक्टूबर 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक तीन माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। पेंशनरों को 01 जुलाई, 2025 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय से प्रदेश सरकार पर लगभग 1230 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

केन्द्र सरकार ने भी किया था डीए में इजाफा

गत बुधवार को केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कार्मिकों के लिए डीए में बढ़ोतरी की गई थी। सीएम भजनलाल के निर्देश पर राज्य में भी बिना देरी के महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News