Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Rajasthan: पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले सीएम भजनलाल ने कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं, इनका भी नाम बदलने का किया ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले सीएम भजनलाल ने कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं, इनका भी नाम बदलने का किया ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के अमजेर दौरे से एक दिन पूर्व प्रदेश के लोगों के हित में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब के दौरान ये घोषणाएं कर आमजन को खुश कर दिया है। सीएम भजनलाल ने युवाओं को एक बार फिर बड़ी सौगात देते हुए आगामी वर्ष में 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती हेतु कैलेंडर जारी करने की घोषणा की। वहीं जयपुर में 450 करोड़ रुपए की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित किए जाने का भी उन्होंने ऐलान किया है।

सीएम भजनलाल ने विधानसभा में माउंट आबू का नाम ;आबू राज, जहाजपुर का नाम ;यज्ञपुरतथा कामां का नाम ;काम वन करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प पत्र में 2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर गेंहू खरीद का वादा पूरा करते हुए आगामी वर्ष में 150 रुपए बोनस के साथ गेहूं की खरीद 2,735 रुपये प्रति क्विंटल से करने की घोषणा की।

कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं
सीएम भजनलाल ने पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों को राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार आगामी वर्ष में 9 हजार 200 करोड़ रुपए करने, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन राशि में 150 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,450 रुपए प्रतिमाह करने, 900 करोड़ रुपए से अधिक लागत के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराने, 83 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से पेयजल क्षेत्र में विभिन्न जिलों में नई पाइपलाइन, उच्च जलाशय निर्माण, नलकूप स्थापना एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन कार्य करवाने,जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण में लगभग 42.80 किलोमीटर, 13,600 करोड़ रुपए लागत के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने, जयपुर में द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने और रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदने का ऐलान किया।

इनके अलावा भी उन्होंने शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड-डे मील कुक आदि कार्मिक तथा पंचायतीराज एवं नगर निकाय अध्यक्ष एवं सदस्यों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का भी ऐलान किया।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News