Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: प्रदेश में इनके विरूद्ध होगी दण्डात्मक कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: प्रदेश में इनके विरूद्ध होगी दण्डात्मक कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में चोरी करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर हुए दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व संग्रहण प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व अर्जन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने तथा नवाचार एवं तकनीक अपनाने के लिए भी निर्देशित किया है।


मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस दौरान सभी विभागों को कर चोरी करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कार्ययोजना बनाकर  राजस्व से संबंधित केसों के पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य सचिव को राजस्व प्राप्ति प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर काम करे

सीएम ने इस दौरान ये भी कहा कि राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए नगरीय विकास एवं आवासन विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर काम करे। उन्होंने वाणिज्यिक कर विभाग को ऑडिट केसों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, बेहतर एवं प्रभावी स्क्रूटिनी के नए पैरामीटर्स विकसित करने के साथ ही प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।


अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश

भजनलाल शर्मा ने खान विभाग को राजस्व वृद्धि के लिए अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, खनन से जुड़ी गाड़ियों में जीपीएस इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी खानों को नीलाम किया जाए, जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके।

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News