Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों राजा हत्याकांड का मामला मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा ही मामला अब राजस्थान में अलवर के खेड़ली से सामने आया है। खेड़ली में 8 जून की रात वीरू जाटव नाम का युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता, उसके प्रेमी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।
महिला के प्रेमी द्वारा अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वीरू की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक को पत्नी और उसके आशिक के बारे में पता चल गया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बीच विवाद होता रहता था। इसी कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अनीता ने अपने प्रेमी काशी के साथ मिलकर पति वीरू की हत्या करवाई थी। काशी ने प्रेमिका के पति की हत्या करवाने के लिए अपने चार दोस्तों को दो लाख की सुपारी दी थी। इसके बाद 8 जून की रात काशी ने अपने दोस्तों के साथ तकिए से वीरू की उसी के घर मुहं दबाकर हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान मृतक का बेटा जाग गया था। जिसे अनीता ने डरा धमका कर चुप रहने को कहा।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







