Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV

Rajasthan: बालोतरा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर, एक ही गांव के 5 युवकों की मौत, 3 घायल | Parmarth TV

Rajasthan: बालोतरा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर, एक ही गांव के 5 युवकों की मौत, 3 घायल | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के पास देर रात एनएच-125 पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कुल 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

तीन युवकों की मौके पर मौत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घायलों और मृतकों को निजी एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो घायल ने दम तोड़ दिया।

बायतू के रहने वाले थे सभी मृतक
सभी मृतक बायतू के कानोड़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट सभी निवासी कानोड के रूप में हुई। हादसे में घायल बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम, हेमाराम पुत्र जीयाराम अस्पताल में भर्ती है, सभी का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई थी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

pc-khabarindiatv.in

Parmarth TV

Trending News