Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आमजन को नहीं मिली राहत, आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

National Weather Forecast: देशभर में कमजोर पड़ा मानसून, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, चलेगी धूलभरी हवाएं, हल्की बारिश का अनुमान | Parmarth TV

National Weather Forecast: देशभर में कमजोर पड़ा मानसून, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, चलेगी धूलभरी हवाएं, हल्की बारिश का अनुमान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में  बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वाेत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून

इधर राजस्थान में मानसून के कमजोर पड़ते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अभी कमजोर बनी हुई हैं, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर से होकर दक्षिण असम तक फैला है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

हो सकती हैं हल्की बारिश

मौसम विभाग ने 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच से छह दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र के साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में 13 से 15 जुलाई के बीच हल्की बारिश हो सकती है। आज भरतपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भी हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

pc- zee news

 

Trending News