Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से मोदी भारत के मान-सम्‍मान का सौदा कर रहे हैं: Congress | Parmarth TV 21 जून को फिर से होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोल दी है बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार इनके विरूद्ध चलाएगी विशेष अभियान, सीएम ने अब दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार इनके विरूद्ध चलाएगी विशेष अभियान, सीएम ने अब दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार की ओर से अब नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध विशेष अभियान अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत इन लोगों के खिलाफ विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सीएम निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रभावी अंकुश लगाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए इससे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला के रूट का चिन्हिकरण करते हुए विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी और सतर्कता सुनिश्चित की जाए। नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत कार्रवाई की जाए तथा छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। इसके लिए पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां समन्वित प्रयास करें। साथ ही, उन्होंने नशे के प्रकरणों में गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी पैरवी के संबंध में निर्देशित किया।

पिछले दो वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की प्रगति की प्रत्येक 10 दिन के अंतराल पर मॉनिटरिंग की जाए। इन मामलों में कोताही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाए।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News