Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन को दी सौगात, 28 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा ये तोहफा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन को दी सौगात, 28 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा ये तोहफा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब जोधपुर जिले में आमजन को बड़ी सौगात दी हैं। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत महादेव नगर उन्देड़ा में लोगों को सौगात दी है। उन्होंने यहां पर 156.61 लाख रूपए के 21 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।

जोगाराम पटेल ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा राजस्थान के समग्र विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया।

पटेल ने कहा पिछली सरकार की तुलना में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39% बढ़ गया है। उन्होंने कहा इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए पूंजीगत व्यय 53 हजार 978 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो 2023-24 से 2 गुना से अधिक है।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान ये भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 28 लाख से अधिक पात्र परिवारों को योजना के दूसरे चरण में वर्ष 2029 तक आवास निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा। पंचगौरव योजना के लिए के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

 इस योजना में 800 करोड़ रुपए ब्याज अनुदान दिया जाएगा
भजनलाल सरकार के मंत्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रूपए की लागत से पेरी अर्बन एरिया के 6 हजार 245 गांवों में चरणबद्ध रूप से पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण योजना के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News